Breaking
Thu. Jun 4th, 2026

पांवटा साहिब में व्हीकल चार्जिंग स्टेशन का डीसी सिरमौर ने किया शुभारंभ

पांवटा साहिब में व्हीकल चार्जिंग स्टेशन का डीसी सिरमौर ने किया शुभारंभ

जिला सिरमौर के उपायुक्त राम कुमार गौतम ने आज पांवटा साहिब में LIBERTY SHOE LTD कंपनी संस्थान परिसर मे VEHICLES CHARGING STATION का शुभारंभ किया।

इस मौके पर उन्होंने कहा कि इस तरह के चार्जिंग स्टेशन हिमाचल को हरित राज्य बनाने की ओर अच्छा प्रयास है। हिमाचल में इस तरह के 2000 चार्जिंग स्टेशन स्थापित किए जाएंगे। और उद्योगपति सीएसआर के तहत भी इस तरह के चार्जिंग स्टेशन लगाने की बात करेगे। हरित प्रदेश बनाने कोनलिबर्टी शूज कंपनी के प्रयास की उन्होंने सराहना की।

इस मौके पर लिबर्टी शूज़ लिमिटेड पांवटा साहिब सतीवाला के प्लांट हेड अमित वत्स ने कहा कि हिमाचल के वातावरण को स्वच्छ रखने के लिए लिबर्टी शूज वचनबद्ध हैं। इसलिए कंपनी चार्जिंग स्टेशन को स्थापित किया हैं।

उन्होंने कहा कि Aoneng Meglin Solutions का Ryze series 22KW AC Vehicles के लिए जो चंद मिनट में vehicles को charge देगा।

आज कंपनी ने अपना 69वां स्थापना दिवस समारोह धूमधाम से मनाया। इस मौके पर भंडारे का आयोजन भी किया गया।

इस मौके पर कुलदीप राणा, विजय प्रकाश ओझा , प्रदीप राणा, यूनिवर्सल और मेहर industries के मालिक सरदार रजनीश सिंह और अजयबीर सिंह आदि उपस्थित थे।

Related Post