Breaking
Mon. Apr 6th, 2026

पांवटा में कपड़े सुखाने की तार से कटा गला

जिला सिरमौर के पांवटा साहिब में प्रवासी मजदूर कुलदीप पुत्र खेमकरण निवासी यूपी ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि उसका पेट खराब था। वह बार-बार जंगल की तरफ शौच को जा रहा था।

इस दौरान उसका पांव फिसल गया और कपड़े सुखाने को बंधी लोहे की तार पर गिर गया। और उसके गले में कट लग गया और गले से खून बहने लगा। इसके बाद परिजन उसे सिविल अस्पताल पांवटा साहिब लाए, जहां उसका उपचार किया गया।

रविवार को जब युवक को होश आया तो उसने बताया कि वह गिर गया था। युवक क्रशर पर दिहाड़ी-मजदूरी का काम करता है। उसके गले में 18 टांके लगे हैं। उपचार के बाद युवक को घर भेज दिया है। उसके परिजनों ने पहले हमले की बात कही थी।

एसपी सिरमौर रमन कुमार मीणा ने बताया कि युवक गिरने से घायल हो गया है। उपचार के बाद युवक को अस्पताल से घर भेज दिया गया।

Related Post