Breaking
Mon. Sep 28th, 2026

पांवटा के दंपति के पंजाब में लाखों के नकदी और आभूषण चोरी

जिला सिरमौर के पांवटा के एक दंपति के साथ पंजाब में लाखों के नकदी और आभूषण चोरी की वारदात हुई है। मनप्रीत सिंह ने पुलिस को बताया कि वह अपनी पत्नी हरप्रीत कौर और बच्चों के साथ अपनी ससुराल फगवाडा पंजाब से गया था।जिसके बाद सुबह वह माथा टेकने के लिए गुरुद्वारा पंजोखरा साहिब अंबाला रुक गया। इस दौरान उसने अपनी गाड़ी को पार्किंग में खड़ी की। और माथा टेकने के लिए चले गए।

जब वह वापस लौटे तो देखा कि उसकी गाड़ी खुली थी और गाड़ी से सोने की 5 अंगूठी और कैश चोरी था। गाड़ी से 4 बैग गायब मिले। एक बैग में उसकी पत्नी हरप्रीत कौर की 5 सोने की अंगूठी और 20 हजार रुपए कैश था। दूसरे बैग में उनके कपड़े थे। पंजोखरा थाना पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

Related Post