Breaking
Mon. Apr 6th, 2026

पांवटा साहिब में संडे को शराब ही शराब

पांवटा साहिब में संडे को शराब ही शराब

जिला सिरमौर के गांव कोलर में सड़क के समीप रणवीर उर्फ राणी शराब तस्कर ने अपने पिता लाल सिंह के मकान के अन्दर अपने हिस्से में आए हुए कमरे में भारी मात्रा में अवैध शराब बाहरी राज्य की रखी हुई है।

जिस सूचना पर यह मय SIU टीम उपरोक्त के स्थान कोलर पहुंचा । जहाँ सड़क के बाईं तरफ मकान के परांगण में एक व्यक्ति मिला जिसने अपना नाम लाल सिंह पुत्र श्री अरजा नन्द निवासी VPO कोलर हाल मकान मालिक बतलाया।

मकान के अन्दर लाल सिंह उपरोक्त ने पूछने पर बतलाया कि यह कमरा रणवीर सिंह उर्फ राणी के हिस्सा में है । जिसके पास इस कमरा में लगे ताला की चाबी है ।

रणवीर सिंह को मौका पर तलब किया गया । जिसके बाद रणवीर सिंह ने अपने हिस्सा में आए कमरा मे लगे ताले को चाबी लगाकर खोला, कमरा के अन्दर 30 गत्ता पेटी अंग्रेजी शराब कुल 360 बोतले फॉर सेल इन चंडीगढ़ पंजाब ,03 पेटी गत्ता देसी कवाटर मार्का टेगो सन्तरा कुल 150 बोतले , 01 पेटी गत्ता देसी अद्दा (हाफ) कुल 24 बोतले फॉर सेल इन चंडीगढ़ व 3 गता पेटी बीयर kingfisher कुल 36 बोतले फॉर सेल इन haryana बरामद हुई।

इसके अलावा एक गाडी Pick-up न0 HP85-3590 जो यमुनानगर की तरफ से पावंटा साहिब की ओर आ रही थी को पुलिस चैक पोस्ट बेहराल पर चैकिंग के लिए रोका गया पुछने पर चालक ने अपना नाम अर्जुन s/o राजू राम निवासी गांव बशवा डा0 बैला तह0 शिलाई जिला सिरमौर (हि0 प्र0) वउम्र 24 वर्ष बतलाया तथा दुसरे व्यक्ति ने अपना नाम श्याम S/O धर्म सिह निवासी गांव बागना डा0 कांडो भटनोल तह0 शिलाई जिला सिरमौर। चैक पोस्ट बैहराल में PSI मनोज कुमार ने मुलाजमानो के सामने गाडी pick-up की तलाशी ली ।

इस दौरान Pick up गाडी की बाडी/ डाला मे सब्जियों के नीचे क्रेटो मे 10 गता पेटियां बरामद हुई। जिनमें 09 गता पेटियां बंद व एक अदद गता पेटी खुली पाई गई। पेटीयो को चैक करने पर 59 बोतले KINGFISHER FOR SALE IN HARYANA तथा 60 बोतले कांच बीयर मार्का Tubeburg for SALE IN HARYANA ONLY कुल 119 बोतल बीयर पाई गई।

Related Post