Breaking
Mon. Sep 28th, 2026

देर रात पांवटा में अवैध खननकारियों के खिलाफ बड़ी कार्यवाही

देर रात पांवटा में अवैध खननकारियों के खिलाफ बड़ी कार्यवाही

जिला सिरमौर में पांवटा साहिब के गोरखुवाला क्षेत्र में वन विभाग ने देर रात अवैध खनन माफिया के खिलाफ बड़ी कार्यवाही की है। पांवटा साहिब वन मंडल के तहत गोरखूवाला में वन विभाग की टीम ने 6 ट्रकों पर अवैध खनन करने के तहत 2,39000 जुर्माना लगाया है।

वन विभाग को सूचना मिली थी कि गोरखूवाला पंचायत में अवैध खनन जोरों पर है। जिसके बाद वन विभाग DFO ऐश्वर्या राज के निर्देशों पर बड़ी कार्यवाही की है। इस कार्यवाही मेंवन विभाग की टीम ने पांच ट्रक और एक ट्रैक्टर को जप्त किया गया है और इनसे 239000 रुपए जुर्माना वसूला गया है। इस टीम में हरि सिंह, वन रक्षक प्रभारी गोरखूवाला, सुरजीत सिंह, वन रक्षक प्रभारी रतन शर्मा, व श्याम लाल द्वारा अवैध खनन का परिवहन करते हुए चालान किए।

डीएफओ ऐश्वर्या राय ने बताया कि वन विभाग की टीम द्वारा लगातार अवैध खनन जैसी गतिविधियों को अंजाम देने वालों के खिलाफ कार्यवाही की जा रही है आगे भी ये कार्यवाही आगे भी जारी रहेगी।

Related Post