Breaking
Thu. Jun 4th, 2026

पांवटा में प्रवासी मजदूर का अज्ञात हमलावर ने गला रेता

पांवटा में प्रवासी मजदूर का अज्ञात हमलावर ने गला रेता

जिला सिरमौर के पुलिस उपमंडल पांवटा साहिब के तहत कुंजा मतरालियों में कल रात एक बदमाश ने मजदूर का गला रेत दिया। इसके बाद बदमाश मजदूर का मोबाइल भी छीनकर मौके से फरार हो गया। घायल मजदूर का सिविल अस्पताल में इलाज चल रहा है।

ये घटना उस वक्त हुई जब प्रवासी मजदूर शाम को घर से कुछ ही दूरी पर शौच के लिए गया था। तभी अचानक से किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा अचानक पीछे से गले पर चाकू से वार किया और युवक से फोन छीन कर भाग गया।

घायल कुलदीप कुमार उम्र 17 वर्ष पुत्र खेमकरण निवासी कुंजा मत्रालियों में रहता है। वह अलीगढ़ यूपी का स्थाई निवासी हैं। यहां पर क्रेशर पर दिहाड़ी मजदूरी का काम करता है। वारदात की घटना के बाद घायल युवक को स्थानीय लोगों ने सिविल अस्पताल पहुंचाया ,जहां घायल का इलाज किया जा रहा है।

Related Post