Breaking
Mon. Sep 28th, 2026

सिरमौर जिले में बीडीसी का तख्ता पलट : बीजेपी के चेयरमैन और वाइस चेयरमैन बाहर

सिरमौर जिले में बीडीसी का तख्ता पलट : बीजेपी के चेयरमैन और वाइस चेयरमैन बाहर

जिला सिरमौर के विधानसभा क्षेत्र रेणुका जी की संगड़ाह BDC पर कांग्रेस ने कब्जा कर लिया है। अध्यक्ष व उपाध्यक्ष पद पर कांग्रेस समर्थित बीडीसी सदस्य काबिज हो गए है।
यहां कांग्रेस समर्थित सदस्यों ने बीडीसी अध्यक्ष व उपाध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाया था अविश्वास प्रस्ताव पारित होने के बाद आज अध्यक्ष व उपाध्यक्ष पद के लिए चुनाव हुए। जिसमें कांग्रेस ने जीत दर्ज की है।

चेयरमैन के लिए 17 मतों में से कांग्रेस को 9 जबकि भाजपा के समर्थन में 8 मत पड़े और उपाध्यक्ष पद के लिए बीजेपी को 7 और कांग्रेस समर्थित सदस्यों को 10 मत पड़े।

रेणुका जी के कांग्रेस विधायक विनय कुमार ने कहा कि हिमाचल में सत्ता परिवर्तन के बाद सँगड़ाह प्रदेश की पहली ब्लॉक समिति है। जहां अविश्वास प्रस्ताव लाकर कांग्रेस ने कब्जा किया है। सत्ता में काबिज हुई कांग्रेस के लिए संगड़ाह बीडीसी चुनाव प्रतिष्ठा का सवाल बना था।

Related Post