Breaking
Sun. Sep 27th, 2026

पांवटा साहिब में गतका मुकाबले : तैयारी शुरू

पांवटा साहिब में गतका मुकाबले : तैयारी शुरू

 

जिला सिरमौर के पांवटा साहिब में 23 अप्रैल को तीसरा नेशनल विरसा संभाल गतका मुकाबले होंगे, जिसमें देशभर से 10 गतका टीमें भाग लेंगी। इसको लेकर हिमाचल यूथ ब्रिगेड ने समितियों का गठन कर दिया है। बैठक में राष्ट्रीय स्तर गतका प्रतियोगिता की तैयारियां को लेकर भी मंथन हुआ।

हिमाचल यूथ ब्रिगेड के प्रधान इंद्रजीत सिंह मिक्का और महासचिव दीपक दूबे ने बताया कि तृतीय गतका राष्ट्रीय स्तर प्रतियोगिता पांवटा में होगी।

हिमाचल यूथ ब्रिगेड की ओर से गतका फेडरेशन इंडिया और सिख शस्त्र विद्या काउंसिल के संयुक्त तत्वाधान में 23 अप्रैल को गतका मुकाबले पांवटा साहिब में शुरू होंगे। इसमें देश के अलग-अलग राज्यों से टीमें भाग लेंगी।

Related Post