Breaking
Mon. Apr 6th, 2026

हिमाचल में बढ़ते सड़क हादसे को रोकने के लिए क्या है पीडब्ल्यूडी मंत्री टीका विक्रमादित्य सिंह का प्लान

हिमाचल में बढ़ते सड़क हादसे को रोकने के लिए क्या है पीडब्ल्यूडी मंत्री टीका विक्रमादित्य सिंह का प्लान

हिमाचल प्रदेश के पीडब्ल्यूडी मंत्री टीका विक्रमादित्य सिंह ने हिमाचल प्रदेश में बढ़ते सड़क हादसे को रोकने के लिए सरकार ने प्लान तैयार किया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की खतरनाक सड़कों पर नाइट ग्लो पेंट का प्रयोग किया जाएगा। इससे ड्राइवर रात को आसानी से सड़क का अंदाजा लगा सकेंगे।

PWD मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने पत्रकार वार्ता में कहा कि इस टेक्नोलॉजी के इस्तेमाल से सड़क हादसों में कमी आएगी। नाइट ग्लो पेंट में फोटो ल्यूमिनस होता है।

इससे वह सड़क पर रेडियम की तरह चमकता है। वर्तमान में इस तकनीक का इस्तेमाल कई यूरोपीय देशों और ऑस्ट्रेलिया में किया जा रहा है। उन्होंने विभाग को इस तकनीक के इस्तेमाल के निर्देश दे दिए हैं।

Related Post