Breaking
Tue. Sep 29th, 2026

पांवटा और शिलाई क्षेत्र में आज पॉवर कट

जिला सिरमौर के पांवटा साहिब और शिलाई क्षेत्र में आज पूरे दिन विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। विद्युत बोर्ड प्रबंधन द्वारा 5 अप्रैल दिन बुधवार को 132 KV उपकेन्द्र गोंदपुर में सामान्य मुरम्मत को शट डाउन प्रस्तावित किया गया है।

इस बारे में विद्युत मंडल पांवटा साहिब के वरिष्ठ अधिशासी अभियंता अजय चौधरी ने बताया कि 132/11kv गोंदपुर ( समस्त औद्योगिक क्षेत्र) 33 kov बद्रीपुर (पांवटा के समस्त शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र)

33 kv पुरुवाला 33 kv सतौन 33 kv शिलाई, एवं 33 kv रामपुरघाट के अंतर्गत आने वाले सभी क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति प्रातः 9 से शाम 6 बजे तक बाधित रहेगा।

Related Post