Breaking
Mon. Apr 6th, 2026

प्रदेश अध्यक्ष रणेश राणा बने नैशनल युनियन आफ जर्नलिस्ट इंडिया के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष : पत्रकारों ने दी बधाई

प्रदेश अध्यक्ष रणेश राणा बने नैशनल युनियन आफ जर्नलिस्ट इंडिया के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष : पत्रकारों ने दी बधाई

हिमाचल प्रदेश युनियन आफ जर्नलिस्ट के प्रदेश अध्यक्ष रणैश राणा को नैशनल युनियन आफ जर्नलिस्ट इंडिया का उपाध्यक्ष चुना गया है। उनके उपाध्यक्ष बनने से हिमाचल के पत्रकार जगत मे खुशी की लहर है।

यह पहला मौका है जब हिमाचल के किसी पत्रकार राष्ट्रीय स्तर पर पद मिला है रणैश राणा का चयन हाल ही मे 30 मार्च को संपन हुए नैशनल युनियन आफ जर्नलिस्ट इंडिया के द्विवार्षिक चुनाव मे हुआ है।

चयन के बाद रणैश राणा ने कहा कि राष्ट्रीय स्तर पर मुझे जो दायित्व दिया गया है उसे मे सभी के सहयोग से निभाने का पूर्ण प्रयास करूगा। और पत्रकारो की समस्याओं व कठिनाईयो को कैद्र व प्रदेश सरकार के समक्ष उठाने का पूर्ण प्रयास किया जाएगा।

उनका कहना था कि पत्रकारो का उत्पीडन अब किसी स्तर पर भी सहन नही होगा पत्रकार सुरक्षा कानून बनाने और फेक न्यूज पर अंकुश लगाने जैसे मामलो को कैद्र सरकार के समक्ष उठाया जाएगा।

इसके साथ साथ हिमाचल प्रदेश मे पत्रकार पैशन ,पत्रकार कल्याण बोर्ड का गठन व सरकारी मान्यता देने के निमयो का सरलीकरण जैसे मुद्वो को प्रदेश सरकार के समक्ष उठाया जाएगा इसके साथ साथ राणा ने उन्हे उपाध्यक्ष बनाये जाने के लिए राष्ट्रीय कार्यकारिणी का भी आभार जताया है।

हिमाचल प्रदेश यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स के प्रदेश प्रवक्ता श्यामलाल पुंडीर ने रणेश राणा को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनने पर हार्दिक बधाई दी है और कहा कि उनके राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनने से हिमाचल का गौरव बढ़ा है। रणेश राणा पत्रकारों की समस्याओं को लेकर हमेशा से आवाज उठाते रहे हैं। हिमाचल यूनियन भी उनके नेतृत्व में आगे बढ़ते जा रही है। वह सबको साथ लेकर चलते हैं।

Related Post