Breaking
Mon. Apr 6th, 2026

रोटरी क्लब के चार्टर डे पर हरलीन कौर ने मेडिटेशन के बारे में दी जानकारी

रोटरी क्लब के चार्टर डे पर हरलीन कौर ने  मेडिटेशन के बारे में दी जानकारी

पांवटा साहिब: रोटरी पांवटा ने 30वां चार्टर डे मनाया। 30 मार्च 1979 को रोटरी क्लब पांवटा की स्थापना हुई थी। चार्टर डे समारोह में क्लब के कई पास्ट प्रेजिडेंट, सीनियर मेंबर्स व रोटरी पांवटा सखी क्लब के मेंबर्स ने भाग लिया।

इस मौके पर क्लब के चार्टर मेंबर व पूर्व प्रधान कुलवंत सिंह चौधरी ने क्लब के शुरुआती दौर बारे विस्तृत जानकारी दी। उस समय में क्लब शुरू करने व चलाने की मुश्किलों बारे बताया।

साथ ही पूर्व प्रधान वा चार्टर मेंबर गुरदीप सिंह कालरा ने क्लब की पुरानी यादें ताज़ा की।

इस मौके पर रोटरी पांवटा प्रधान राकेश रहल ने कहा कि आज इस दिन को अपने पूर्व प्रधानों वा सीनियर मेंबर्स के साथ मनाते हुए उन्हें बेहद खुशी हो रही है। आज रोटरी क्लब पांवटा किसी भी परिचय का मोहताज नहीं है।

क्लब समाज के लगभग हर वर्ग को रोटरी कहीं न कहीं किसी रूप में अपने महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट्स द्वारा लाभान्वित करता रहा है। उन्होंने सभी पूर्व प्रधानों व सीनियर मेंबर्स का उनके महत्वपूर्ण योगदान के लिए धन्यवाद किया।

समारोह में स्पेशल वक्ता के रूप में शहर की मशहूर हस्ती डॉक्टर हरलीन कौर चौधरी ने पॉजिटिव व नेगेटिव एनर्जी बारे विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने मेडिटेशन के महत्व व तकनीक बारे भी बताया।

Related Post