Breaking
Mon. Apr 6th, 2026

अब माजरा क्षेत्र के बच्चों को भी मिलेगी घर द्वार पर अच्छी शिक्षा : द स्कॉलर्स होम की नई शाखा का माजरा का कल होगा शुभारंभ

अब माजरा क्षेत्र के बच्चों को भी मिलेगी घर द्वार पर अच्छी शिक्षा :  द स्कॉलर्स होम की नई शाखा का माजरा का कल होगा शुभारंभ

पांवटा साहिब: द स्कॉलर्स होम स्कूल के निदेशक डॉ नरेंद्र पाल सिंह नारंग ने बताया कि इस वर्ष ठाकर सिंह मेमोरियल एजुकेशन ट्रस्ट द्वारा द स्कॉलर्स होम स्कूल की एक और शाखा माजरा में शुरू हो रही है।

जिसका उद्घाटन दिनांक अप्रैल 1, 2023 को 11:00 बजे माजरा में किया जाएगा। जिसमे सुखमनी साहिब का पाठ, कीर्तन व अरदास की जाएगी ताकि आने वाले समय में यह शिक्षा संस्थान बच्चों के विकास के लिए हर संभव प्रयास इसी तरह निरंतर करता रहे।

शिक्षा संस्थान द स्कॉलर्स होम, माजरा, एसबीआई बैंक के नजदीक है। इस अवसर पर स्कूल की निदेशक गुरमीत कौर नारंग, द स्कॉलर्स होम स्कूल के सभी अध्यापक, सहकर्मियों एवं अभिवावको में खुशी की लहर है।

Related Post