Breaking
Fri. Sep 25th, 2026

हिमाचल के उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री टहलते हुए जमीन पर गिरे: आईजीएमसी शिमला में भर्ती

हिमाचल के उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री टहलते हुए जमीन पर गिरे: आईजीएमसी शिमला में भर्ती

हिमाचल के उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री मंगलवार शाम को घर के समीप टहलते फिसल गए। इस दौरान उनके सिर के पिछले हिस्से में चोट आई है।

जहां पांच टांके लगाने पड़े हैं। चोटिल होने के बाद उन्हें इलाज के लिए इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज (आईजीएमसी) अस्पताल शिमला लाया गया।

यहां से उन्हें आईजीएमसी के विशेष वार्ड के कमरा नंबर 635 में ले जाया गया, जहां उन्हें प्राथमिक उपचार दिया गया। चोट लगने की वजह से उनके सिर पर टांके
लगाए गए हैं। इसके बाद उनका सीटी स्कैन किया गया है, जिसकी रिपोर्ट अभी आनी बाकी है।

Related Post