Breaking
Wed. Apr 8th, 2026

पांवटा साहिब की व्यास पंचायत प्रधान सुरेश कुमार को किया डीसी ने सम्मानित

पांवटा साहिब की व्यास पंचायत प्रधान सुरेश कुमार को किया डीसी ने सम्मानित

जिला सिरमौर के पांवटा साहिब विकासखंड की व्यास पंचायत प्रधान सुरेश कुमार को कम्युनिटी मोबिलाइजेशन बेस्ट मेंबर अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है। जिला स्तरीय कम्युनिटी मोबिलाइजेशन बेस्ट मेंबर अवार्ड दिनांक 28 मार्च को डाइट नाहन में संपन्न हुआ।

जिसमें मुख्य अतिथि के तौर पर डीसी आर के गौतम ने भाग लिया। इसके अलावा विशेष तौर पर इंस्पेक्शन डिप्टी डायरेक्टर गोरखनाथ चौधरी ,डिप्टी डायरेक्टर हायर एजुकेशन करमचंद और डाइट प्रिंसिपल मौजूद रहे।

गौरतलब है कि शहीद कमलकांत मोरियल राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के प्रति प्रधान का हमेशा बढ़-चढ़कर योगदान रहा है। और समाजसेवी के तौर पर महत्वपूर्ण योगदान रहता है। जिला सिरमौर का जिला स्तरीय प्रोग्राम में उन्हें कम्युनिटी मेंबर से नवाजा गया।

ग्राम पंचायत प्रधान के रूप में मिलने वाला पूरा मानदेय ग्राम पंचायत प्रधान राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कोटड़ी व्यास को देते हैं

Related Post