Breaking
Mon. Aug 10th, 2026

खालिस्तानी आतंकवादी की CM को धमकी : एसटीएफ ने शुरू की जांच

खालिस्तानी आतंकवादी गुरपतवंत पन्नू ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी धमकी दी है। पन्नू ने कहा कि यदि उत्तराखंड में उनके संगठनों के लोगों पर मुकदमे दर्ज हुए तो इसके लिए जिम्मेदार मुख्यमंत्री होंगे।

कल रात यह मामला डीजीपी अशोक कुमार के संज्ञान में भी आ गया। उन्होंने इसकी तत्काल एसटीएफ से जांच कराने के निर्देश जारी कर दिए हैं। एसटीएफ ने इन तमाम नंबरों को ट्रेस करना शुरू कर दिया है।

यह पहला मामला नहीं है जब पन्नू के इस तरह के मैसेज वायरल हुए हों। पहले भी कई बार इस तरह से लोगों के पास कॉल आती रही हैं। पुलिस के अनुसार उत्तराखंड में सिख फॉर जस्टिस संगठन का कोई आधार नहीं है। यहां पर उसके समर्थक भी पुलिस की नजर में नहीं है। फिर भी इसकी जांच शुरू कर दी है।

Related Post