जिला सिरमौर के गिरिपार के सतौन निवासी दंपति अपनी काबिलियत के दम पूरे क्षेत्र का नाम रोशन कर रहे है। पति पहले ही तहसीलदार बन चुके है और अब पत्नी असिस्टेंट प्रोफेसर बन गई है। सतौन निवासी रामेश्वर शर्मा और सुमन शर्मा के बेटे और बहू के लिए तो ये लाइन उनकी काबिलियत को दर्शाती है।
मंजिल उन्हीं को मिलती है, जिनके सपनों में जान होती है, पंख से कुछ नहीं होता, हौसलों से उड़ान होती है।
शीतल शर्मा के असिस्टेंट प्रोफेसर बनने से पूरे गिरिपार में खुशी की लहर है। शीतल शर्मा के पति ऋषभ शर्मा पांवटा साहिब में तहसीलदार के पद पर तैनात है।
शिलाई क्षेत्र के सतौन पंचायत की बहु शीतल शर्मा असिस्टेंट प्रोफेसर (अंग्रेजी) के पद पर नियुक्ति हुई है। शीतल शर्मा पिछले कई वर्षों से लगातार अस्सिटेंट प्रोफेसर के लिए तैयारियां कर रही थी। अब शीतल शर्मा के असिस्टेंट प्रोफेसर बन गई है।
शीतल शर्मा ने डीएवी स्कूल लकड़ बाजार शिमला से हुई है तथा संजोली कॉलेज से बीएससी की पढ़ाई की है। उन्होंने हिमाचल विश्वविद्यालय से अंग्रेज़ी में एमए व एमफिल की है। शीतल शर्मा गृहणी के साथ-साथ एक छोटे बेटे का पालन पोषण के साथ चंडीगढ़ पंजाब यूनिवर्सिटी से पीएचडी भी कर रही है।
गौरतलब है कि शीतल शर्मा के पति ऋषभ शर्मा पांवटा साहिब में तहसीलदार के पद पर तैनात है। जबकि सास सुमन शर्मा तहसील वेलफेयर अधिकारी के पद पर सेवाएं दे रहे है और ससुर रामेश्वर शर्मा सतौन पंचायत के पूर्व उपप्रधान रह चुके है।

