Breaking
Tue. Nov 10th, 2026

पांवटा साहिब में पुलिस पर हमले के आरोप में अभी तक ये 5 हमलावर गिरफ्तार

रविवार देर शाम पुलिस पर हमला करने वाले पांच हमलावरो को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वहीं दूसरी पुलिस के जवानो का मेडीकल करवाया गया है। और मामला भी दर्ज कर लिया गया है।

ये हुए थे पुलिसकर्मी घायल

कल शाम बंगाला कॉलोनी में चोर की तलाश में गई पुलिस की टीम गई थी। इस हमले में पुलिसकर्मी भागवत प्रसाद, जगपाल सिंह उर्फ जेपी और नीतीश को चोटे आई हैं।

ये हमलावर हुए गिरफ्तार

पुलिस पर हमले के आरोप में पुलिस ने 5 युवको को गिरफ्तार किया है। इनमें करण, आकाश, मोहित, रोहित, अरवीश नामक युवक है।

डीएसपी रमा कांत ठाकुर ने कहा कि पुलिस ने विभिन्न धाराओ के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है। उन्होंने कहा कि पुलिस जवानो के पैर और हाथो में चोटे आई है।

Related Post