Breaking
Mon. Apr 6th, 2026

आंज भोज क्षेत्र के नाम एक ओर उपलब्धि

आंज भोज क्षेत्र के नाम एक ओर उपलब्धि

जिला सिरमौर के पांवटा साहिब के आंज भोज के के नाम एक और उपलब्धि जुड़ गई है। क्षेत्र के युवा अपनी कड़ी मेहनत के दम पर आगे बढ़ रहे हैं। इस उपलब्धि में एक और नाम जुड़ गया है तरुण शर्मा का।

ग्राम पंचायत अंबोया के निवासी तरुण शर्मा ने हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग की परीक्षा पास कर प्रदेश बिजली विभाग में बतौर Assistant Engineer Electrical (एसडीओ) चयनित हुए है। तरुण शर्मा के SDO बनने से पूरे आंजभोज में खुशी की लहर है।

हिमाचल प्रदेश बिजली विभाग में बतौर एसडीओ चयनित हुए तरुण शर्मा ने का जन्म गांव अंबोया में 6 दिसंबर 1992 को जयप्रकाश शर्मा व माता कला शर्मा के घर में हुआ।

इनके पिता इंडियन ऑयल गैस एजेंसी के डिस्ट्रीब्यूटर जबकि माता गृहणी है। तरुण शर्मा ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा हिम चिल्ड्रंस अकैडमी राजपुर से की।

उसके बाद छठी से 12वीं तक की शिक्षा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल अंबोया से पूरी की। Govt. स्कूल अंबोया से +2 करने के बाद ग्रीन हिल इंजीनियरिंग कॉलेज कुमार हट्टी सोलन से चार साल का इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में बीटेक का कोर्स किया। तरुण शर्मा सुपर स्टार प्लस पर ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज में भी पार्टिसिपेट कर चुके है।

नवयुवक मंडल अम्बोआ के विशेष हास्य कलाकार भी रहे है। हाल ही में हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित परीक्षा को पास कर हिमाचल प्रदेश विद्युत बोर्ड में बतौर सहायक अभियंता के तौर पर चयनित हुए हैं।

Related Post