Breaking
Wed. Aug 12th, 2026

अध्यक्ष परविंदर नेगी और चेयरमैन बने रितिक तोमर

अध्यक्ष परविंदर नेगी और चेयरमैन बने रितिक तोमर

चंडीगढ़ : पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ में देवभूमि स्टूडेंट वेलफ़ेयर एसोसिएशन का गठन किया गया। जिसमें हिमाचल प्रदेश के छात्र एवं छात्राओं ने भाग लिया और इसके साथ ही कार्यकारिणी का गठन भी किया गया। बैठक में दिनेश चौहान विशेष रूप से उपस्थित रहे।

कार्यकारिणी में अध्यक्ष परविंदर नेगी,चेयरमैन रितिक तोमर को बनाया गया। इसके अलावा उपाध्यक्ष सौरव ठाकुर और आर्षभ अत्री, महामंत्री अभिषेक कपूर, सह सचिव मुस्कान ठाकुर , अभिनंदन, पारस राजता, दक्ष शर्मा, आयुष शर्मा को बनाया गया। इसके अतिरिक्त आयोजन सचिव केविन गौतम, आयुष शर्मा,ऋषभ बहल, महेंद्र पाल को बनाया गया। खेल सचिव साहिल ठाकुर हर्ष कपूर को बनाया गया सांस्कृतिक सचिव संदलि ठाकुर को बनाया गया। वित्त सचिव तनुज, मुख्य सलाहकार हर्ष कपूर आतिश शर्मा हेत राम को बनाया गया और सोशल मीडिया इंचार्ज स्नेहित वालिया को बनाया गया।

Related Post