हिमाचल प्रदेश के साथ बह रही टोंस नदी में हिमांशु पुत्र राजेन्द्र सिंह निवासी गावं ग्वासा पोस्ट ऑफिस नागथात थाना कालसी उत्तराखण्ड जिसकी उम्र करीब 19 साल की थी मौत हो गई।
कल शाम पुलिस चौकी सिंगपुरा को सुचना मिली कि टोंस नदी खोदरी माजरी में एक व्यक्ति नदी में डूब गया है। जिस सुचना पर ASI भरत सिंह प्रभारी चौकी सिंघपुरा मौके पर पहुंचे। और खोदरी माजरी के समीप नदी में शव को बरामद किया।
वहा पर मौजूद अन्य व्यक्ति प्रशान्त ठाकुर पुत्र नैत्र सिंह निवासी गांव खोदरी माजरी पांवटा साहिब जिला सिरमौर ने बतलाया कि शाम जब यह घर पर था तो एक लडका स्कुटी पर आया और कहने लगा कि नीचे पानी मे एक लडका डुब गया है उसके साथ कुछ लडके थे जो शायद डर के मारे भाग गए है।
जब वह टोंस नदी मे गया उसके बाद प्रशान्त ठाकुर व करण सिंह ने नदी मे पत्थर में फंसे युवक को बाहर निकाला।निरिक्षण में मृतक के पिता राजेन्द्र सिंह व अन्य और गांव के रजनीश चौहान व अन्य द्वारा कोई शक जाहिर नहीं किया।
डीएसपी रमा कांत ठाकुर ने मामले की पुष्टि की है।
