प्रदेश सरकार ने शनिवार देर रात को पुलिस अधिकारियों के तबादला आदेश जारी किए है। इन तबादला आदेशों के तहत आईपीएस अधिकारी सौम्या सांबशिवन को पुलिस अधीक्षक मंडी, शालिनी अग्निहोत्री पुलिस अधीक्षक कांगड़ा और डॉ. खुशहाल चंद शर्मा को कमांडेंट प्रथम आईआरबीएन बनगढ़ ऊना लगाया गया है।
गृह विभाग की ओर मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना ने इसकी अधिसूचना जारी की है। सिविल सर्विस बोर्ड की सिफारिशों पर इन अधिकारियों के तबादला व तैनाती आदेश जारी किए गए हैं।
ये एचपीएस अधिकारी भी तबादले एचपीपीएस अधिकारी बद्री सिंह को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक छठीं आईआरबीएन धौलाकुआं सिरमौर तैनात किया गया। और तैनाती का इंतजार कर रहे बृजेश सूद को अतिरिक्त एसपी लोकायुक्त शिमला और बीर बहादुर को अतिरिक्त एसपी कांगड़ा तैनात किया है।
गौरतलब है कि रानी प्रतिभा सिंह मंडी संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस सांसद और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष है। इसके अलावा मंडी से ही पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर भी ताल्लुक रखते हैं

