जिला सिरमौर के पांवटा साहिब में शनिवार को बस स्टैंड के विश्रामगृह पांवटा साहिब में सेवानिवृत्त एचआरटीसी कर्मचारी यूनियन बैठक में गुमान सिंह को प्रधान चुना गया है।
सबसे पहले बैठक में पूर्व प्रधान राजेंद्र कुमार पाहवा के निधन पर शोक व्यक्त किया गया। और उनकी आत्मा की शांति के लिए 2 मिनट का मौन रखा गया तथा उनके परिवार प्रति सांत्वना प्रकट की गई। तथा पेंशनरों की समस्याओं पर विचार विमर्श किया गया

