Breaking
Sat. Sep 26th, 2026

पांवटा साहिब का युवक हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग की परीक्षा पास कर बना असिस्टैंट प्रोफेसर

पांवटा साहिब का युवक हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग की परीक्षा पास कर बना असिस्टैंट प्रोफेसर

जिला सिरमौर के पाँवटा साहिब की ग्राम पंचायत फूलपुर के अशोक कुमार ने भूगोल विषय के असिस्टैंट प्रोफेसर बनने में कामयाबी हासिल की है। हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वाराआयोजित लिखित परीक्षा के बाद साक्षात्कार में पास होने के बाद उनका चयन हुआ है।

गुलजारी लाल का बेटा अशोक बचपन से ही पढ़ाई में बहुत होशियार था। बचपन से ही लक्ष्य था कि वह जीवन में बड़ा मुकाम हासिल किया जाए। इसके लिए उन्होंने बहुत मेहनत भी की। उन्होंने अपनी ग्रेजुएशन की पढ़ाई पांवटा साहिब कॉलेज से पूरी की। इसके बाद उत्तराखंड के ऋषिकेश से भूगोल विषय में स्नात्तकोत्तर की पढ़ाई पूरी कर गढ़वाल विश्वविद्यालय, श्रीनगर से पीएचडी की पढाई पूरी की।

वर्ष 2017 में उन्होंने नेट-जेआरएफ की परीक्षा उत्तीर्ण की। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता पिता को दिया। उनके पिता लोक निर्माण विभाग पाँवटा साहिब में कार्यरत थे और माता गृहिणी हैं।

Related Post