Breaking
Fri. Sep 25th, 2026

गुलाब सिंह मांटा बने समिति के अध्यक्ष

गुलाब सिंह मांटा बने समिति के अध्यक्ष

पांवटा साहिब : पहाड़ी कॉलोनी विकास समिति कुंजा मंतरालीयों की बैठक में सर्वसम्मति से डॉo गुलाब सिंह मांटा व उनकी पूरी कार्यकारिणी को फिर से समिति की जिमेदारी सौंपी गई है।

डॉ गुलाब सिंह मांटा को तीसरी बार विकास समिति का अध्यक्ष बनाया गया है समिति के गठन से पहले कॉलोनी में न तो पक्के रास्ते थे न ही पानी व बिजली की उचित व्यवस्था थी। और कॉलोनी में कूडे कचरे के कई जगह ढेर लगे होते थे।

समिति के अध्यक्ष गुलाब सिंह मांटा ने व उनकी कार्यकारिणी ने अपनी दृढ़ इच्छा शक्ति व ग्राम पंचायत एवं सरकार के प्रतिनिधियों से मधुर संबन्धों से कॉलोनी के अंदर पक्के रास्तों का निर्माण, स्ट्रीट लाइटें, विजली व सार्वजनिक हैंडपंप स्थापित करवाए।

इसके अलावा समिति के प्रयासों से ही आज स्वच्छता की दृष्टि से कूड़ा कचरे उठाने के लिए गाड़ी की व्यवस्था सबके सहयोग से कराई है।

Related Post