पांवटा साहिब : राष्ट्रीय क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम के तहत सिविल अस्पताल पांवटा साहिब में विश्व क्षय रोग दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर एसडीएम गुंजीत सिंह चीमा ने कहा कि कोरोना काल में स्वास्थ्य कर्मियों ने बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाई हैं। और अपनी जान को जोखिम में डालकर लोगों की जानें बचाई है।
उन्होंने कहा कि रोटरी और स्वास्थ्य कर्मी टीबी उन्मूलन में मुख्य भूमिका निभा रहे है। रोटरी अच्छा काम कर रही है। पांवटा साहिब को टीबी फ्री करने के लिए हम सबने प्रयास जारी रखने हैं।
इस मौके पर बीएमओ केएल भगत ने कहा कि हम चाहते है टीबी के मरीजो के प्रति कोई हीन भावना नहीं रखनी चाहिए। इस बीमारी से पीड़ित मरीज जब डोज लेते है तो वह ठीक हो जाते है। उन्होंने कहा कि तिरुपति ने निशुल्क प्रोटीन के 400 डिब्बे पाउडर दिए है।
ये 6 महीने का कोर्स हैं। पांवटा साहिब में ऐसी मशीन है जिससे टीबी के मरीजों का आसानी से पता चल जाता है। इस मौके पर रोटरी क्लब के प्रधान राकेश रहल , डॉक्टर परवेश सबलोक, डॉक्टर अभिताभ जैन आदि ने भी अपने विचार रखें। इस मौके पर तिरुपति ग्रुप की और से दिए गए प्रोटीन के डिब्बे भी आशा वर्कर्स को दिए गए। ताकि टीबी के मरीजों को दिए जा सके।

