Breaking
Mon. Apr 6th, 2026

स्वास्थ्य जागरूकता शिविर का आयोजन

स्वास्थ्य जागरूकता शिविर का आयोजन

हिमाचल प्रदेश के जिला सिरमौर के पाँवटा साहिब स्थित हिमाचल शिक्षण संस्थान समूह के हिमाचल इंस्टिट्यूट ऑफ़ डेंटल साइंसेस, पाँवटा साहिब में अंतर्राष्ट्रीय मौखिक स्वास्थ्य दिवस के पर स्वास्थ्य जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।

जिसमे 215 मरीजों की निशुल्क जाँच के साथ परामर्श दिया गया और आवश्यक सामग्री का वितरण किया गया। इस कार्यक्रम का शुभारंभ निदेशक डॉ. प्रीती गुप्ता, डॉ. राजन गुप्ता, डॉ. सोहिन्दरजीत सिंह, डॉ. नितिन सेठी आदि ने दीप प्रज्वलित करके किया।

इस मौके पर रंगोली, ई-पोस्टर, स्लोगन और Quiz प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया। इस मौके पर BDS एवं MDS के छात्र छात्राओं ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। डॉ. कोमल ने इस अवसर पर लोगों को ब्रश करने के फायदे व ब्रश करने के तरीके भी बताए।

Related Post