Breaking
Wed. Aug 12th, 2026

हिमाचल की जनता के सुख का बजट : अवनीत सिंह लांबा

हिमाचल की जनता के सुख का बजट :  अवनीत सिंह लांबा

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव एवं युवा कांग्रेस नेता अवनीत सिंह लांबा ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू द्वारा पेश किया गया बजट प्रदेश की जनता के सुख का बजट है।

उन्होंने बीजेपी पर आरोप लगाया कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार को बदनाम किया जा रहा है क्योंकि विपक्ष के नेता अपनी हार को पचा नहीं पा रहे हैं उन्होंने कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार को अभी 100 दिन हुए हैं और इस दौरान कई महत्वपूर्ण घोषणाएं लागू की है।

उन्होंने कहा कि सिविल अस्पताल में जो मरीजों को परेशानियां आ रही है उसको बहुत जल्द ही दूर किया जाएगा क्योंकि पांवटा साहिब में कई उद्योगों है। और सीएसआर के तहत उद्योगपति सिविल अस्पताल की रोगी कल्याण समिति को मदद कर सकते हैं इसके लिए जल्दी ही बातचीत की जाएगी।

Related Post