Breaking
Mon. Apr 6th, 2026

पांवटा से बाइक चोरी कर बेची थी हरियाणा: दोनों चोर भेजे हवालात

पांवटा साहिब के मुख्य बाजार और बातापुल के समीप से बाइक चोरी करने वाले शातिर चोरों को पुलिस ने पकड़कर कल अदालत में पेश किया। अदालत ने दोनों आरोपियों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में नाहन जेल भेज दिया है।चोरी की गई बाइक को दोनों आरोपियों ने हरियाणा में अब्दुल रहमान, पुत्र स्व. यामीन को बेचा था। आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने बाइक को भी बरामद किया।

गौरतलब है कि पांवटा साहिब के मुख्य बाजार से एक बाइक चोरी हुई थी। सीसीटीवी फुटेज खंगालने के बाद पुलिस टीम ने दो आरोपियों केशव कुमार, निवासी गांव एवं डाकघर मिश्रवाला और अनिल कुमार उर्फ अर्जुन, निवासी गांव पुरुवाला-कांशीपुर पांवटा साहिब को गिरफ्तार किया।

पुलिस ने आरोपियों से चोरी की बाइक भी बरामद की। इसके बाद अदालत ने दोनों आरोपी से पूछताछ की। इन्होंने एक अन्य बाइक चोरी करने की बात भी कबूल की जो बातापुल से चोरी की गई थी।

Related Post