Breaking
Mon. Apr 6th, 2026

पांवटा साहिब में देखिए अवैध खनन का देसी जुगाड़ : तीन के चालान

पांवटा साहिब में देखिए अवैध खनन का देसी जुगाड़ : तीन के चालान

हिमाचल प्रदेश के जिला सिरमौर के पुरुवाला थाना क्षेत्र के अंतर्गत पुलिस ने ऐसे 3 ट्रैक्टर चालक के खिलाफ एमवी एक्ट के तहत कार्रवाई की है जिन्होंने ट्रैक्टर के पीछे छोटी बकट लगाकर ट्रैक्टर को मिनी जेसीबी बना दी थी। और इनसे नदियों में अवैध खनन किया जाता था ये ट्रैक्टर चालक ऐसी बकट से ट्रैक्टरों से ट्रॉली में अवैध खनन सामग्री भरते थे।पुलिस ने ऐसे तीन ट्रैक्टर चालक के खिलाफ कार्रवाई की है।

पुलिस ने बताया कि ऐसी मिनी जेसीबी को स्थानीय भाषा में तमतमा कहते हैं। जब पुलिस को शिकायत मिली तो नवादा गांव के समीप पुलिस ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया।

पुलिस का कहना है कि यह मोटर व्हीकल एक्ट का उल्लंघन है इसलिए पुलिस ने ट्रैक्टर और रॉक बकेट और ट्रैक्टर को कब्जे में ले लिया है और तीन चालकों के खिलाफ एमवी एक्ट के उल्लंघन का केस दर्ज किया है डीएसपी रमाकांत ठाकुर ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि इन सभी के चालान भी कर दिए हैं।

Related Post