Breaking
Mon. Apr 6th, 2026

फर्जी वोट बनाकर शिमला नगर निगम का चुनाव जीतना चाहती है कांग्रेस : सुखराम

फर्जी वोट बनाकर शिमला नगर निगम का चुनाव जीतना चाहती है कांग्रेस : सुखराम

शिमला : नगर निगम शिमला चुनाव के प्रभारी एवं पूर्व मंत्री सुखराम चौधरी ने कहा की हिमाचल प्रदेश की कांग्रेस गवर्नमेंट पूरी तरह कंफ्यूज है।कांग्रेस द्वारा वोट बनाने की प्रक्रिया (Amendment in Vidhan Sabha Rule) को बदलना साफ दर्शाता है कि वह फर्जी वोट को बढ़ावा दे रहे हैं।

उन्होंने कहा कि इनके नेता अधिकारियों के ऊपर दबाव डालकर 100 से 500 वोट तक अपने वार्ड में फर्जी बनवा रहे हैं।एक आधार कार्ड और किराएदार दिखाकर बड़ी संख्या में लोग शिमला में वोट बनाने का कार्य कर रहे हैं।कांग्रेस ओछी राजनीति कर नगर निगम का चुनाव जीतना चाहती है। पर ऐसा संभव नहीं हो पाएगा।

यह सरकार कभी 2017 की वोटर लिस्ट के बारे में बात करती हैं तो कभी 2022 की वोटर लिस्ट के बारे में आज मतदाता चिंतित है | कांग्रेस नेता कभी कहते हैं की मेयर और डिप्टी मेयर के चुनाव डायरेक्ट होंगे या इंडिरेक्ट होंगे सच में यह सरकार कंफ्यूज है। सरकार को यह भी देखना चाहिए की सरकार नगर निगम अधिनियम 4 का उल्लंघन कर रही है, नगर निगम के चुनावों में एसा पहेली बार हो रहा है।

उन्होंने कहा ड्राफ्ट वोटर लिस्ट में गड़बड़झाला का संशय सामने आया है, वार्ड नंबर 5 समरहिल में एमसी लिमिट के बाहर के वोट भी बनाए जा रहे है, यह कांग्रेस और वामपंथियों का असल चेहरा सामने आया है।

उन्होंने कहा कि नगर निगम चुनाव निष्पक्ष रुप से करवाए जाएं, वोट बनाने वाले सॉफ्टवेयर के ऊपर कड़ी निगरानी रखने की आवश्यकता है। कई स्थानों पर एक वार्ड के वोट पूर्ण रूप से दूसरे वार्ड में शिफ्ट हो रहे है। कल ही विकास नगर और पंथाघाटी में ऐसा देखने को मिला।

हमारे जिला अध्यक्ष रवि मेहता ने उठाया था ऑब्जेक्शन। एसी कई घटनाएं हमारे समक्ष आई है। इस मौके पर विधायक बलबीर वर्मा, संजय सूद, रवि मेहता, डेजी ठाकुर और कर्ण नंदा उपस्थित रहे।

Related Post