Breaking
Sat. Sep 26th, 2026

नाहन शाही महल के द्वार खुले, तो भारी संख्या में पहुंचे लोग

नाहन शाही महल के द्वार खुले, तो भारी संख्या में पहुंचे लोग

 

हिमाचल प्रदेश के जिला सिरमौर के नाहन में स्थित शाही महल अब आम जनता के लिए इस साल अप्रैल से हमेशा खुले रहेंगे। महाराजा उदय प्रकाश की पुत्री दिव्यश्री और निलेश्वरी ने ये जानकारी मीडिया को रविवार  को दी।

गौरतलब है कि इससे पहले ये द्वार वर्ष में एक दिन खेड़ा महाराज के पूजन के लिए खुलते थे लेकिन अब हमेशा खुले रहेंगे इसके अलावा यहां पर पर्यटकों के लिए सिरमौरी थाली की व्यवस्था भी की जाएगी।

महाराजा उदय प्रकाश की पुत्री दिव्यश्री और निलेश्वरी ने बताया कि उनके दादा राजेंद्र प्रकाश और पिता उदय प्रकाश की इच्छा थी कि शाही महल पर्यटकों के लिए खुले रहें इसलिए अप्रैल से इसको हमेशा के लिए खोलने की व्यवस्था की जा रही है।

स्वर्गीय महाराजा उदय प्रकाश की बेटियों की ओर से रविवार को भंडारे का आयोजन किया था। इस आयोजन में प्रदेश व अन्य राज्यों से राजवंश परिवार से जुड़ी कई हस्तियों ने भी भाग लिया।

सिरमौर सियासत के अंतिम शासक महाराजा राजेंद्र प्रकाश के दत्तक पुत्र स्वर्गीय उदय प्रकाश की समृति में रविवार को भंडारे का आयोजन किया गया था महाराजा उदय प्रकाश का देहरादून में स्थित सिरमौर हाउस में 23 फरवरी को निधन हो गया था।

Related Post