Breaking
Mon. Apr 6th, 2026

कांग्रेस सरकार के खिलाफ जिला मुख्यालय नाहन में गरजी बीजेपी

कांग्रेस सरकार के खिलाफ जिला मुख्यालय नाहन में गरजी बीजेपी

सिरमौर जिले के नाहन में आज रविवार को भाजपा द्वारा प्रदेश सरकार की जन विरोधी नीतियों के खिलाफ आक्रोश रैली निकाली। इस मौके पर प्रदेश की कांग्रेस सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। ये रैली सर्किट हाउस से माल रोड, चौगान बाजार होते हुए शहर में निकाली गई। इस रैली का नेतृत्व सांसद और बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने किया।

इस रैली में केंद्रीय सूचना प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने आना था। लेकिन वह नहीं आ सके। इस मौके पर पूर्व विधायक नाहन डॉ राजीव बिंदल, पांवटा साहिब के विधायक सुखराम चौधरी, पच्छाद की विधायक रीना कश्यप, पूर्व विधायक बलदेव तोमर जिला अध्यक्ष विनय कुमार, पांवटा साहिब से बीजेपी युवा मोर्चा के अध्यक्ष चरणजीत सिंह, बीजेपी के महामंत्री देवराज चौहान के अलावा सभी मंडल से आए भाजपा के पदाधिकारी और सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता ने भाग लिया।

Related Post