Breaking
Mon. Apr 6th, 2026

जिला सिरमौर का शी हाट बना सैलानियों के लिए पसंदीदा स्टेशन

जिला सिरमौर का शी हाट बना सैलानियों के लिए पसंदीदा स्टेशन

हिमाचल के जिला सिरमौर के पच्छाद विधानसभा क्षेत्र के तहत बाग-पशोग में एनएच पर 70 लाख रुपये से निर्मित प्रदेश का पहला ‘शी हाट’ लोगों को बहुत पसंद आ रहा है। ये मातृशक्ति की मेहनत का परिणाम है आज इस शी हाट में लोग अपने पसंद के विविध व्यंजन का आनंद भी ले रहे है। इस केंद्र में ग्रामीण हाट, स्थानीय दुकान, रेस्तरां, अतिथि कक्ष, कौशल विकास केंद्र उपलब्ध हैं।

इस परियोजना को 25 महिलाओं का स्वयं सहायता समूह चला रहा है। ‘शी हाट’ में जैविक उत्पादों की बिक्री के अलावा होम स्टे और रेस्तरां की भी सुविधा है।

यहां आने वाले सैलानियों और यात्रियों को परम्परागत पहाड़ी व्यंजन परोसे जा रहे है। यहां दो कमरों वाला अतिथि गृह, सौर ऊर्जा संयंत्र, वर्षा जल संग्रहण प्रणाली, अपशिष्ट कंपोस्टिंग, एक्यूप्रेशर ट्रैक और वायु शुद्ध करने वाले संयंत्र भी हैं। महिलाओं को अपने घरों से आने-जाने के लिए ई-वाहन की भी सुविधा है। यहां पर विभिन्न तरह के स्वादिष्ट व्यंजन है। जिसे लोग चाव से खाते है।

Related Post