Breaking
Mon. Apr 6th, 2026

उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने दी जिलावासियों को होली की शुभकामनाएं

उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने दी जिलावासियों को होली की शुभकामनाएं

नाहन 7 मार्च। होली उत्सव के पावन अवसर पर उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने सिरमौर जिला जनपद के लोगों को शुभकामनाएं दी हैं।अपने संदेश में उन्होंने कहा कि होली का यह पवित्र त्यौहार देश के विभिन्न भागों के साथ-साथ हिमाचल प्रदेश में भी बड़ी धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया जाता है।

होली हिन्दुओं का एक प्रमुख त्यौहार है जिसे अन्य धर्मो के लोग भी बडे़ उत्साह के साथ मनाते हैं। इस त्यौहार में लोग आपसी वैमनस्य भूलकर एक-दूसरे को रंग लगाकर समीप आते हैं। यह त्यौहार समाज को आपसी सौहाद्र व एकता का संदेश देता है।

उन्होंने कहा कि सिरमौर जिला में होली के त्यौहार का अपना अलग महत्व है। यहां लोग दो-तीन दिन तक इस त्यौहार को मनाते हैं। सभी लोग एक दूसरे के घर जाकर नाचते-गाते और रंग लगाते है।

घरों में बने पकवानो को भी एक दूसरे को बांटते हैं। लोग पुराने मन मुटाव भूलकर आपस में सदभाव के साथ त्यौहार का आनंद उठाते हैं। यह देखकर खुशी होती है कि आज भी लोगों ने अपनी परंपराओं को यथावत बनाकर रखा है।
उन्होंने समस्त जनपद को उल्लास के साथ उत्सव मनाने की अपील करते हुए कहा है कि होली में केमिकल वाले रंगों का प्रयोग करने से बचे। रंग डालते समय अपनी व दूसरों की आंखों का ख्याल रखें। चश्मे का प्रयोग करें।

अनावश्यक किसी व्यक्ति को उसकी इच्छा के बगैर रंग न लगाए। वाहनों पर भी रंग न डालें। छोटे बच्चों व बुजुर्गों की सुरक्षा का विशेष ध्यान रखें। हर्बल अथवा घर पर बने रंगों का प्रयोग करने की भी उन्होंने सलाह दी है।

Related Post