Breaking
Wed. Apr 8th, 2026

बेटियां बोझ नहीं, कुछ पाने की ठान लो तो मंजिल दूर नहीं : सुमन रावत

बेटियां बोझ नहीं, कुछ पाने की ठान लो तो मंजिल दूर नहीं : सुमन रावत

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की पूर्व संध्या पर बद्दी में एन.यू.जे. ने (इंडिया) व प्रेस क्लब बद्दी द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली हिमाचल की महिलाओं को सम्मानित किया। हिम गौरव सरोकार अवार्ड से हिमाचल के दूर दूर से आई महिलाओं को अर्जुन अवार्डी सुमन रावत व नालागढ़ उद्योग संघ की अध्यक्ष अर्चना त्यागी ने बददी के एम. जी होटल परिसर में सम्मानित किया।

मुख्य वक्ता अर्जुन अवार्डी सुमन रावत ने कहा कि महिला न
तो किसी दया की पात्र है और न ही किसी पर आश्रित है। उन्होंने कहा कि महिला जिससे ही आगे सृष्टि चलती है वो कुछ भी कर सकती है और किसी भी दिशा को बदल से
सकती है।

उन्होंने कहा कि बेटियों को बोझ न समझा जाए क्योंकि हम
पांच बहनें थी और पांचो नेशनल लेवल की खिलाड़ी बनी और सभी आज बहनें गजटेड आफिसर बनी।

Related Post