Breaking
Wed. Jun 3rd, 2026

अब over age होने लगे है CM साहब : भर्ती परीक्षा को रद्द ना करें : संघ

अब over age होने लगे है CM साहब : भर्ती परीक्षा को रद्द ना करें  :  संघ

शिमला : शुक्रवार को सैकड़ों अभ्यर्थी बेरोजगार कला अध्यापक संघ के नेतृत्व में शिमला पहुंचे। और राज्य अतिथिगृह पीटरहॉफ शिमला में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से मुलाकात की। इस मौके पर संघ ने सीएम से मांग की है कि कला अध्यापक के परीक्षा परिणाम जल्द घोषित किए जाएं। और पेपर बेचने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

इस मौके पर बेरोजगार कला अध्यापक संघ के महासचिव विजय चौहान ने मुख्यमंत्री से कला अध्यापक के पदों की छंटनी परीक्षा का परिणाम शीघ्र घोषित करने का आग्रह किया। उन्होंने बताया कि हमीरपुर कर्मचारी चयन आयोग ने पोस्ट कोड 980 में कला शिक्षकों के 314 पद भरने की 24 मई 2022 को अधिसूचना जारी की थी। छंटनी परीक्षा के बाद 971 अभ्यर्थियों का 16 से 22 दिसंबर 2022 तक दस्तावेजों के सत्यापन के लिए चयन किया गया लेकिन अभी तक इसका परिणाम जारी नहीं हुआ है।

अभ्यर्थियों ने कहा कि इस मामले की जांच कर पेपर को बेचने और खरीदने वालों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। परीक्षा को रदद कर अन्य अभ्यर्थियों के साथ अन्याय ना किया जाए। कई अभ्यर्थी ओवरएज हो रहे है।

अभ्यर्थियों ने मुख्यमंत्री से सरकारी स्कूलों में कला शिक्षकों के रिक्त 1587 पदों को जल्द भरने की मांग भी की। इस मौके मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार इस मामले पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करेगी। इस अवसर पर लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह, मुख्य संसदीय सचिव संजय अवस्थी, विधायक संजय रतन मौजूद थे।

Related Post