Breaking
Mon. Nov 9th, 2026

मनीष तोमर समर्थक देवराज नेगी बने प्रधानों के प्रधान

मनीष तोमर समर्थक देवराज नेगी बने प्रधानों के प्रधान

जिला सिरमौर के विकासखंड पांवटा साहिब के प्रधानों की आज पांवटा साहिब में बैठक हुई। जिसमें आँज भोज के बढ़ाना पंचायत के प्रधान देवराज नेगी के प्रधानों के प्रधान चुने गए। जबकि कोटड़ी व्यास पंचायत के प्रधान सुरेश कुमार चौधरी सचिव चुने गए।

मालगी पंचायत की प्रधान सीमा कपूर और अमरकोट के प्रधान वसीम को उप प्रधान चुना गया है। इसके अलावा राजपुर के प्रधान अश्वनी सिंघला कोषाध्यक्ष चुने गए है।

गौरतलब है कि देवराज नेगी ने इस बार विधानसभा चुनाव में खुलकर निर्दलीय प्रत्याशी मनीष तोमर का साथ दिया था। लेकिन इस प्रधानों की बैठक में कई प्रधान अनुपस्थित रहे।

Related Post