Breaking
Tue. Oct 27th, 2026

हिमाचल में आयेगी तो कांग्रेस की सरकार : किरणेश जंग

हिमाचल में आयेगी तो कांग्रेस की सरकार : किरणेश जंग

पांवटा साहिब: प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष व पांवटा साहिब के पूर्व विधायक चौधरी किरनेश जंग ने कहा कि शनिवार को बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जय प्रकाश नड्डा और हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का पांवटा साहिब का कार्यक्रम था। लेकिन पांवटा साहिब को कुछ हासिल नहीं हुआ। बल्कि आम जनता का पैसा बर्बाद किया गया। सरकारी मशीनरी और सरकारी वाहनों का सरकारी पैसे का दुरुपयोग किया गया।

उन्होंने कहा कि जो काम वीरभद्र सिंह और कांग्रेस पार्टी के समय में हुए है उन कार्यों का श्रेय ही बीजेपी के नेता ले रहे है। उन्होंने कहा कि आज युवा वर्ग बेरोजगार घूम रहा है। महंगाई चरम सीमा पर है। आम जनता दो जून की रोटी के लिए मोहताज है। इस बीजेपी की सरकार को जनता सत्ता से बाहर करना चाहती है। और हिमाचल में आने वाली सरकार कांग्रेस पार्टी की सरकार है।

इस मौके उनके साथ भगानी जॉन कांग्रेस अध्यक्ष प्रदीप चौहान, भगानी पंचायत के पूर्व उप प्रधान पृथ्वी चंद, वेद प्रकाश बंसल, मेहर सिंह शर्मा, गुलाब सिंह, प्रताप सिंह, मोतीराम, गांधीराम, अहमद हसन, सूरत सिंह, विजय पुंडीर, रमेश आदि उपस्थित थे।

Related Post