हिमाचल प्रदेश के जिला सिरमौर के पांवटा साहिब के एसडीएम उत्तराखंड के समीप टोंस नदी में खेरवा के समीप फंस गए। बाद में लोगों की मदद से उनकी गाड़ी को बाहर निकाला गया।
जानकारी के अनुसार पांवटा साहिब के एसडीएम गुंजीत सिंह सिंह चीमा हिमाचल क्षेत्र में आने के लिए खेरवा से टोंस नदी को गाड़ी से पार कर रहे थे।उन्होंने वहां पर एक माइनिंग इंस्पेक्शन करना था। लेकिन उनकी नदी में फंस गई। गाड़ी को लोगों को मदद से बाहर नदी से बाहर निकाला। इसमें कोई नुकसान नहीं हुआ। गौरतलब है कि उत्तराखंड से होकर हिमाचल के लिए आना नजदीक होता है।
इसलिए आंज भोज क्षेत्र के लोग इस रास्ते का उपयोग करते है। हालाकि टोंस नदी पर कई स्थानों पर पुल बने हैं लेकिन खेरवा के समीप लोग नदी पार करते है। आजकल पानी कम है। इसलिए कई बार इस रास्ते का इस्तेमाल लिया जाता है। जिससे उनकी गाड़ी वहां पर फस गई।

