Breaking
Wed. Sep 23rd, 2026

बद्रीपुर पंचायत के पूर्व उप प्रधान करंट लगने से गंभीर रूप से घायल : पांवटा साहिब से देहरादून रेफर

जिला सिरमौर के पांवटा साहिब की बद्रीपुर पंचायत के पूर्व उप प्रधान सुंदर सिंह आज सुबह करंट लगने से घायल हो गए है। उनको पहले पांवटा साहिब लाया गया लेकिन हालत गंभीर होने पर उनको देहरादून रेफर किया गया है। उनका देहरादून के एक निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है।

पूर्व उप प्रधान आज कॉलेज रोड शुभखेड़ा में अपने मकान की छत पर काम कर रहे थे और अचानक बड़ी लाइन की चपेट में आ गए जिससे उनकी एक बाजू चपेट में आ गई और सिर में भी चोट लगी है। जिससे वह गंभीर है।

Related Post