Breaking
Thu. Jun 4th, 2026

ऑस्ट्रेलिया फिर क्रिकेट के टी 20 में चैंपियन : दक्षिण अफ्रीका को फाइनल में हराया

ऑस्ट्रेलिया फिर क्रिकेट के टी 20 में चैंपियन : दक्षिण अफ्रीका को फाइनल में हराया

ऑस्ट्रेलिया ने विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप की खिताबी हैट्रिक बना ली है। केप टाउन के न्यूलैंड्स मैदान पर खेले गए फाइनल में टीम ने साउथ अफ्रीका को 19 रन से हराया।
इसके साथ ऑस्ट्रेलिया ने छठी बार टूर्नामेंट की ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। ऑस्ट्रेलियाई ओपनर बेथ मूनी ने नाबाद 79 रन की पारी खेली।

वहीं, साउथ अफ्रीका से ओपनर लौरा वॉल्वार्ट ने 61 रन बनाए। टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने उतरी ऑस्ट्रेलिया
ने 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 156 रन बनाए। टीम की ओर से बेथ मूनी ने 79 रन की नाबाद पारी खेली। 157 रन के टारगेट के सामने साउथ अफ्रीका की टीम 20 ओवर में 6 विकेट पर 137 रन ही बना सकी। ओपनर लौरा वॉल्वार्ट ने 61 रन की पारी खेली। लेकिन, अपनी टीम को जीत नहीं दिला सकीं।

Related Post