Breaking
Thu. Jun 4th, 2026

जिस सरकार की अपनी कोई गारंटी नहीं, वो क्या गारंटी पूरा करेगी : चौधरी

जिस सरकार की अपनी कोई गारंटी नहीं, वो क्या गारंटी पूरा करेगी : चौधरी

जिला सिरमौर के पांवटा साहिब से बीजेपी विधायक और पूर्व ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी ने कहा कि चुनाव जीतने के लिए कांग्रेस द्वारा दी गई गारंटी, अब उनके गले की फांस बन गई हैं। कोई भी गारंटी पूरी नहीं हुई हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार की अपनी कोई गारंटी नहीं कब तक चलेगी, जनता को चुनाव में दी गारंटी कैसे पूरा करेगी। हिमाचल प्रदेश सरकार में ऊर्जा मंत्री रहे सुखराम चौधरी ने आज पांवटा साहिब में पत्रकार वार्ता में ये बात कही।

उन्होंने कहा कि प्रदेश की कांग्रेस पार्टी ने चुनाव में जनता को गुमराह करके कई तरह के वायदे किए लेकिन अब ये गारंटी उनके गले की फांस बन गई है। उन्होंने कहा कि एक तरफ कांग्रेस सरकार वित्तीय बोझ का रोना रो रही है और दूसरी ओर संस्थानों को बंद किया जा रहा है और अब अब निगम और बोर्ड में तैनाती हो रही है।

उन्होंने कहा कि इसलिए किया जा रहा है कि ताकि कोई नेता नाराज ना हो लेकिन फिर भी यह सरकार अपने वजन से ही गिर जाएगी। कांग्रेस सरकार के मुखिया सुखविंदर सिंह सुक्खू अपने लोगों को एडजस्ट करने के लिए इस तरह के तरीके निकाल रहे हैं। लेकिन भाजपा चुप बैठने वाली नहीं है। सरकार की गलत नीतियों के खिलाफ आंदोलन किया जाएगा।

Related Post