Breaking
Thu. Apr 2nd, 2026

हिमाचल में दूल्हे ने मांगी कार : दुल्हन ने किया शादी से इंकार, बारात लेकर नहीं आ पाया दूल्हा

 

हिमाचल प्रदेश में भी दहेज़ लोभियों द्वारा दहेज मांगने का मामला प्रकाश में आया है। ये मामला ऊना जिले के बंगाना का है। जहां पर दूल्हे के परिजनों ने कार और जेवरात की मांग की तो लड़की ने शादी से इंकार कर दिया।

जबकि बारात आने को तैयार थी। लेकिन वर पक्ष की अचानक डिमांड से वधु पक्ष के लोग सकते में आ गए। लड़की ने भी वर पक्ष की डिमांड पर शादी करने से मना कर दिया ।
19 फरवरी को वर पक्ष के लोग लड़की के घर आए थे। इस दौरान लड़की को चुनरी चढ़ाने की रस्म हुई। 21 फरवरी को वधु पक्ष के लोग गलोड़ क्षेत्र में लड़के के घर शगुन लेकर आए थे।

उस समय तक दोनों पक्षों में सब कुछ ठीक था। डिमांड पूरी न करने पर बारात न लाने की धमकी दी। शिकायतकर्ता का आरोप है कि वर पक्ष के लोगों ने शादी के दिन गाड़ी, पैसे और सोने के जेवरातकी मांग की। जिसे पूरा न करने पर बारात लेकर आने से मना कर दिया। लड़की के परिजनों ने पुलिस में शिकायत कर दी है।

Related Post