Breaking
Wed. Apr 8th, 2026

उत्तराखंड से पांवटा साहिब पहुंचा टाइगर कैमरे में कैद

उत्तराखंड से कुछ समय पहले यमुना नदी के रास्ते पांवटा साहिब पहुंचा टाइगर ट्रैप कैमरे में कैद हो गया है। कर्नल शेरजंग नेशनल पार्क सिंबलबाड़ा में टाइगर की पहुंचने से वन्य प्राणी विभाग भी काफी उत्साहित है। कैमरे में कैद हुई टाइगर की तस्वीरें पांवटा साहिब के कर्नल शेरजंग नेशनल पार्क सिंबलबाड़ा में पहुंचने की है।

टाइगर पड़ोसी राज्य उत्तराखंड से यहां पहुंचा होगा। सिरमौर के इस पार्क के साथ उत्तराखंड का राजाजी नेशनल पार्क और हरियाणा का कालेसर नेशनल पार्क का क्षेत्र भी सटा है।
यहीं एक कैमरे में 19 फरवरी को टाइगर की तस्वीरें कैद हुई है। विभाग का अनुमान है कि उत्तराखंड के राजा जी नेशनल पार्क से ही टाइगर यमुना नदी को पार करने के बाद हिमाचल की सीमा में दाखिल हुआ होगा।

वन्य प्राणी विभाग शिमला के डीएफओ रवि शंकर शर्मा ने बताया कि पहली बार टाइगर ट्रैप कैमरे में कैद हुआ है। टाइगर की मौजूदगी की संभावना के बाद पिछले दिनों सिंबलवाड़ा पार्क में ट्रैप कैमरे इंस्टॉल किए गए थे। इनमें से एक ट्रैप कैमरे में टाइगर नजर आया है।

Related Post