
हिमाचल से राज्यसभा सांसद इंदु गोस्वामी से कल चंडीगढ़ में उनके प्रवास के दौरान केंद्रीय हाटी समिति के उपाध्यक्ष फ़क़ीर चंद चौहान एवं चंडीगढ़ इकाई के कानूनी सलाहकर अधिवक्ता दिनेश चौहान ने हाटी समुदाय को जनजाति का दर्जा दिए जाने संबंधी विधेयक राज्य सभा में लंबित होने बारे विस्तार से चर्चा की।
सांसद ने भरोसा दिलाया कि इस विधेयक को लोकसभा की भाँति राज्यसभा में भी जल्दी स्वीकृति मिलेगी, और गिरिपार क्षेत्र के हाटी समुदाय को दशकों से लंबित अधिकार के साथ एक सुखद समाचार मिलेगा।
उन्होंने जोर देकर अपना व अपनी पार्टी का स्पष्ट मत रखा कि हमारा शीर्ष नेतृत्व इस मुद्दे पर गंभीर है और विपक्ष द्वारा फैलाए गए भ्रम और अवरोधों के वाबजूद इसे केन्द्र सरकार द्वारा अमली जामा पहनाया जाएगा।
इस बारे में किसी को भी कोई संशय नहीं होना चाहिए। उन्होंने गृह मंत्री अमित शाह के उस आश्वासन को भी दोहराया जिसमें गृह मंत्री ने सतौन और पांवटा में हाटी समुदाय के हितों को सुरक्षित रखने की प्रतिबद्धता दोहराई है।
हाटी प्रतिनिधियों ने माननीय सांसद महोदया का उनके अति व्यस्त कार्य क्रम के होते हुए भी समय देने और प्रतिनिधियों की बात को दिल से सुनने के लिए उनका आभार जताया।
