Breaking
Sun. Aug 9th, 2026

आखिरकार सुलझ गया 65 दिन पुराना सीमेंट कंपनी और ट्रक ऑपरेटर के बीच मालभाड़े को लेकर हुआ विवाद

 

हिमाचल प्रदेश में 65 दिन से चल रहा सीमेंट फैक्ट्री विवाद आखिरकार आज सुलझ गया। ट्रक ऑपरेटर्स 9.30 और 10.30 रुपये माल भाड़े पर मान गए हैं और कल से ही काम पर लौटने के लिए भी तैयार हैं, लेकिन ट्रक ऑपरेटर यूनियन के अन्य सदस्यों से बात करके कल से काम करने पर आखिरी फैसला लेगी।

वहीं ट्रक ऑपरेटरों ने कहा कि प्रदेश हित और‌ लोगों के हित को ध्यान में रखकर नुकसान झेलने को हुए हम मालभाड़े का प्रस्ताव स्वीकार करते हैं, लेकिन इस रेट पर सालाना 5 से 7 लाख रुपये तक नुकसान पड़ सकता है।

गौरतलब है कि आज CM सुक्खू ने विवाद सुलझाने के लिए ट्रक ऑपरेटरों के साथ तीसरे दौर की वार्ता की। अर्की के विधायक होने के नाते CPS संजय अवस्थी ने अध्यक्षता की। इनकी मुख्य भूमिका भी रही है

Related Post