Breaking
Mon. Aug 10th, 2026

पांवटा साहिब में आइपीएच की सिंचाई योजना में लाखों की चोरी : सिंचाई ठप

हिमाचल प्रदेश के जिला सिरमौर के पांवटा साहिब पुलिस उपमंडल में चोरी की वारदातें थमने का नाम नहीं ले रही है यहां पर मुगलांवाला करतारपुर पंचायत की करतारपुर की सरकारी सिचांई स्कीम में कल रात चोरों ने लाखों की चोरी को अंजाम दिया है।

कल रात यहां से चोरों ने‌ मोटर 75HP
पम्प 10HP, तार 30 मीटर, और करीब स्क्रेप की 30हजार की चोरी की है। स्थानीय किसान ने बताया कि कल रात करतारपुर गांव के समीप सरकारी सिंचाई योजना से चोरों ने रात के अंधेरे में हाथ साफ किया।

गौरतलब है कि यहां से कुछ महीने पहले भी चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया था और उसके बाद कई दिन तक लोगों को फसलों की सिंचाई से वंचित रहना पड़ा था।

इस बार भी विभाग की ओर से शिकायत की गई है किसान अनिल चौधरी ने बताया कि कब तक यह सामान फिर से लगाया जाएगा इससे किसान चिंतित है क्योंकि पहले भी कई दिन लग गए थे जिससे किसानों की फसलें सिंचाई के बिना प्रभावित हो रही है।

Related Post