Breaking
Wed. Sep 23rd, 2026

SP इलेवन ने DC इलेवन को 12 रनों से हराया : सिरमौर प्रेस क्लब के अध्यक्ष कालरा ने विजेताओं को किया पुरस्कृत

जिला सिरमौर के मुख्यालय नाहन के ऐतिहासिक चौगान मैदान में रविवार को एक दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में एसपी इलेवन ने डीसी इलेवन को फाइनल मुकाबले में हराया।

पहले बल्लेबाजी करते हुए एसपी इलेवन ने निर्धारित छह ओवर में 72 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। जवाब में डीसी इलेवन 60 रन ही बना पाई। एसपी इलेवन ने फाइनल मुकाबला 12 रन से जीत लिया।
जबकि सेमीफाइनल में डीसी इलेवन ने एडवोकेट इलेवन और एसपी इलेवन ने सेंट्रल जेल को हराया। इसके अलावा प्रेस क्लब पांवटा ने सिरमौर प्रेस क्लब को हराया।

विजेता टीम को सिरमौर प्रेस क्लब के अध्यक्ष शैलेंद्र कालरा ने पुरस्कार वितरित किए। जबकि प्रतियोगिता का शुभारंभ प्रदेश कांग्रेस कमेटी प्रवक्ता रुपेंद्र ठाकुर ने किया। इस प्रतियोगिता के आयोजन में सिरमौर प्रेस क्लब के सदस्य सरदार प्रताप सिंह ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Related Post