श्री गीता भवन मंदिर धर्मशाला परिसर में आज कावड़ सेवा समिति द्वारा महा शिवरात्री के मौके पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया। शिविर में हिमालयन ईस्टीच्यूट जौलीग्रांट के अनुभवी डाक्टर टीम द्वारा रक्तदान करवाया गया।
इस मौके पर बड़ी संख्या में समिति के सदस्यों और अन्य द्वारा रक्त दान किया गया। कुल 80 रक्तदाताओं ने रक्त दान किया।
समिति की ओर से पंडित सुभाष भट्ट ,सजीव, विकास , नीतिन , अजय संसरवाल मयंक महावर, ने कहा कि इस तरह की सेवा आगे भी जारी रखी जाएगी। इस मौके व्यापार मंडल अध्यक्ष अनिंद्र सिंह नॉटी आदि लोगों ने रक्तदान किया।

